आजम खान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली (एजेंसी)। सपा नेता मोहम्मद आजम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और निगरानी में हैं।
दरअसल, सपा नेता आजम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि सपा नेता आजम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें सोमवार तड़के करीब तीन बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि इससे पहले भी कई बार आजम खान की तबीयत बिगड़ चुकी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि हेट स्‍पीच मामले में कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद आजम खान की विधानसभा सदस्यता भी जा चुकी है। हालांकि, आजम खान ने कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts