सुप्रीम कोर्ट के पांच जज पाए गए कोरोना पॉजिटिव
समलैंगिक विवाह मामले की सुनवाई टलीनई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर में कोरोना एक बार फिर तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के पांच जज भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
पांच जजों के एक साथ कोरोना संक्रमित पाए जाने के चलते समलैंगिक विवाह मामले पर होने वाली सुनवाई टल गई है, क्योंकि इन पांच जजों में एक जज वो भी है जो समलैंगिग विवाह मामले की सुनवाई कर रही बेंच का हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले जजों में जस्टिस एस रवींद्र भट्ट, जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस जेबी पारदीवाला शामिल हैं।


No comments:
Post a Comment