लगातार पांचवें दिन कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस

- एक्टिव केसों की संख्या 67 हजार के पार
नई दिल्ली (एजेंसी)।
कोरोना एक बार फिर देश में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 10,112 कोविड के नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। 24 घंटे में आए नए मरीजों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 5,31,329 हो गया है। मृत लोगों में सबसे ज्यादा केरला से है, जहां 7 लोगों ने पिछले 24 घंटे में दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत दर 98.66 है। एक्टिव केसों की संख्या 67,806 है, जो कुल संक्रमण का 0.15 प्रतिशत है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts