वाईएस शर्मिला और तेलंगाना पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

 एसआईटी ऑफिस जाते समय हिरासत में लिया
नई दिल्ली (एजेंसी)।
वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। सोमवार को टीएसपीएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी कार्यालय जाते समय पुलिस और वाईएस शर्मिला के साथ मारपीट हुई।
वाईएसआरटीपी चीफ शर्मिला सोमवार को टीएसपीएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी ऑफिस जा रही थीं। इस दौरान तेलंगाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने की वजह से शर्मिला ने पुलिस का विरोध किया। इस वजह से उनके और पुलिस के बीच में झड़प हो गई, जो धक्का मुक्की में बदल गई। इसके बाद तेलंगाना पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस थाने लेकर आई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts