मेयर चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका

आप पार्षद सुनीता भाजपा में हुईं शामिल
नई दिल्ली (एजेंसी)।
मेयर चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को झटका लगा है। दिल्ली के वार्ड नंबर 130 द्वारका सी से आम आदमी पार्टी की पार्षद सुनीता ने सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है।
बता दें कि 26 अप्रैल को मेयर चुनाव होना है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 सीटों में से भाजपा का कमल 104 सीटों पर खिला था। वहीं, आम आदमी पार्टी के खाते में 134 सीटें गई थीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts