मेरठ की ईशिका शर्मा  रॉल बॉल वर्ल्ड कप में करेगी भारत का प्रतिनिधत्व 

पूना के बोलवाडी स्टेडियम में 21 से 26 अप्रैल को होगा छटा रॉल बाॅल विश्व कप 

 मेरठ।  आई आईएमटी की  बीकॉल आनर्स  छात्रा  ईशिका शर्मा का  इस माह  पूना में 21से 26 तक  आयोजित आयोजित होने वाले छटवें रॉल बॉल वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन  किया गया है।  जिसमें भारत समेत विश्व के 50 से अधिक देश भाग लेंगे। ईशिका के भारतीय टीम में चयन होने पर आईआईएमटी व परिजनों मे हर्ष का माहौल बना हुआ है। 

 वर्ल्ड कप  के  लिए गत  24 से 31 मार्च तक कर्नाटक के बेलगांव में भारतीय कैंप का आयोजन किया गया।  यूपी से अकेली इशिका ट्रायल का हिस्सा बनी।  सात दिन चले कैंप में फ्रंट लाइन खिलाडी के रूप में इशिका का चयन किया गया। भारतीय टीम के लिए 12 खिलाडियों को चुना गया है।  जिसमें महाराष्ट्र, झारखंड राजसथान, कर्नाटक्, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु ,आसाम और केरल की खिलाडी शामिल है। टीम आगामी 12 अप्रैल का पूना के रवाना होगी। जहां पर 14 से 20 फाइनल कैंप का आयोजन किया जाएगा।  वर्ल्ड कप में यूएई, बेलारूस, बांग्लादेश, नेपाल, चीन, श्रीलंका, इंग्लैंड, फ्रांस , केनया , ईरान समेत  50  से अधिक देश भाग लेंगे। 

 अपने  को भारतीय टीम में चयन के लिय के इशिका ने बताया वह वर्ल्ड कप में 100 प्रतिशल मेहनत कर देश को सोने का तमगा दिलाने का प्रयास करेंगी। 

 वर्ल्ड कप में चयन होने पर इशिका के पिता संजय शर्मा व मॉ आकांक्षा शर्मा फुले नहीं समा रहे है। उनका कहना है। उनका सपना था एक दिन उनकी बेटी देश के लिए खेले । वह सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts