विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पीटल के कैन्सर सर्जन्स (आन्कोसर्जन) ने एक बार फिर ब्रेस्ट कैंसर की जटिल सर्जरी कर रचा इतिहास

-वेंक्टेश्वरा समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कैन्सर/सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाऐं प्रेषित की 

मेरठ। वेंक्टेश्वरा समूह के लिए मंगलवार  का दिन बेहद खास रहा। वेंक्टेश्वरा समूह के कैन्सर विभाग के वरिष्ठ कैन्सर सर्जन डॉ0 अभय भटनागर एवं डॉ मोहित भटनागर (पूर्व जेआईसी कैन्सर संस्थान के निदेशक) की पाँच सदस्यीय टीम ने ब्रेस्ट कैन्सर की 21 अप्रैल को सफल सर्जरी का अड़तालीस वर्षीय महिला को नया जीवन दिया है। इस शानदार उपलब्धि पर कैन्सर विभाग के वरिष्ठ चिकित्सो को शुभकामनाएं देते हुए वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने विम्स को ’’एडवान्स कैन्सर संस्थान’’ के रूप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। 

इस सफल कैन्सर सर्जरी के बारे में विस्तार से बताते हुए वेंक्टेश्वरा के प्रतिकुलाधिपति एवं चीफ स्पोकपर्सन डॉ0 राजीव त्यागी ने बताया कि डॉ अभय भटनागर एवं जाने माने वरिष्ठ कैन्सर सर्जन डॉ0 मोहित भटनागर की पाँच सदस्यीय टीम ने 06 घण्टे की सफल सर्जरी कर अड़तालीस वर्षीय महिला मरीज को नया जीवन दिया है। डॉ राजीव त्यागी ने बताया कि विम्स के कैन्सर सर्जरी विभाग की शानदार सफल उपचार एवं कैन्सर रिसर्च सेवाओ के लिए डॉ0 अभय भटनागर एवं उनकी पाँच सदस्यीय टीम को ’’वर्ल्ड रिसर्च काउन्सिल’’ द्वारा 42 देशों के चिकित्सकों की उपस्थिति में आगामी सात मई को ’’इन्टरनेशनल बेस्ट रिसर्चर अवार्ड-2023’’ से सम्मानित किया जायेगा। 

कैन्सर सर्जरी टीम की इस सफलता पर उनको वेंक्टेश्वरा समूह से बधाईयो का तांता लग गाया। उन्हें बधाई देने वालो में सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डॉ राकेश यादव, मेडिकल सुपरिटेन्डेंट आई0बी0 राजू, डीन मेडिकल संजीव भट्, सर्जरी विभागाध्यश डॉ0 अतुल, डॉ मानिक त्यागी, डॉ इकराम ईलाही, डॉ प्राची त्यागी, डॉ शिवम अग्रवाल, डॉ शाहिद मीर, डॉ मोनिका अग्रवाल, डॉ अवधेश शर्मा, डॉ रजनी अग्रवाल, डॉ वारिस बिलाल, एमए चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts