हापुड़ गरीबों के निवाले को डकारने में लगे राशन डीलर
एसडीएम सदर सुनीता सिंह की बड़ी कार्रवाई करते 27 कट्टे चावल से भरे पकडे
पिलखुवा से हापुड़ बाजार में बेचने के लिए वाहन में लाये जा रहे थे
हापुड़ । गरीबों को राशन एजेंसी पर मिलने वाले चावल को राशन डीलर डंकारने से कोई गुरेज नहीं कर रहे है। जबकि उन्हें सरकार की ओर से बकायदा कमीशन मिलता है। मंगलवार को हापुड सदर एसडीएम सुनीता सिंह ने कार्रवाई करते हुए पिलखुवा से हापुड़ वाहन में आ रहे 27 चावल से भरे कट्टों को बरामद किया है। इस मामले में वाहन चालक को भी पकड़ा है। जांच पड़ताल करने के लिए आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है। फिलहाल वाहन ,चावल के कट्टे व चालक सिटी कोतवाली में रखा गया है। जहां पर चालक से पूछताछ करने में टीमें जुटी है।
दरअसल एसडीएम सदर हापुड सुनीता सिंह को जानकारी मिली की पिलखुवा से एक वाहन राशन के चावल से भरे कटटों को लेकर हापुड में बाजार मे बेचने के लिए आ रहा है। जिस पर उन्होंने अपनी टीम के साथ हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के एसएसबी कॉलेज के सामने दिल्ली रोड पर वाहन को पकडा तो उसके अंदर सत्ताइस चावल से भरे कटटे मिले। इस मामले में एसडीएम सदर सुनीता सिंह ने वाहन चालक से पूछताछ की तो उसने बताया वह पहली बार लेकर आ रहा है। उन्होंने तत्काल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचने के कहा। फिलहाल चावल की गाड़ी को थाने में बंद कराया गया है। राशन की कालाबाजारी करने वालों की तलाश की जा रही है। यह भी जानकारी एकत्र की जा रही है। कि कौन कौन लोग इस गोरखधंधे में जुड़े हुए है।


No comments:
Post a Comment