नहीं थम रहा कोरोना का कहर

 बीते 24 घंटों में आए 2771 मामले, 24 की मौत
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी जारी है और पिछले 24 घंटों में 2,771 सक्रिय मामले बढ़े हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में 24 संक्रमित मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 198 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,66,26,522 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 60,313 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,48,27,226 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,141 हो गई है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 6,313 बढ़कर 4,42,35,772 पर पहुंच गया है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 666 की वृद्धि हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts