कांग्रेस नेता किरण कुमार रेड्डी हुए बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली (एजेंसी)।
आंध्र प्रदेश में आज कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
पिछले कुछ साल में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। आज इसी लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। कांग्रेस को झटका देते हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी आज शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने कुछ हफ्तों पहले ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। और आज कांग्रेस को झटका देते हुए रेड्डी ने दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया है।
दिल्ली में बीजेपी नेता और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी में किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में शामिल हुए। जोशी ने कहा, "रेड्डी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित रहे हैं। रेड्डी के बीजेपी में शामिल होने से आंध्र प्रदेश में बीजेपी को काफी मज़बूती मिलेगी। रेड्डी की छवि काफी साफ है। ऐसे में भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई में हमें मज़बूती मिलेगी।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts