देहरादून-मसूरी मार्ग पर रोडवेज बस खाई में गिरी, दो की मौत

 राहत-बचाव कार्य जारी

देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर शेर गढ़ी के पास रविवार को रोडवेज की बस खाई में गिर गई। बस देहरादून से मसूरी जा रही थी। घटना में दो की मौत होना बताया जा रहा है। जबकि  हादसे में  19 लोग घायलों  घायलों को खाई से निकाल कर देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बस में करीब  यात्री सवार थे। राहत-बचाव कार्य जारी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।आईटीबीपी के जवान और पुलिस सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी है। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।  

हादसे में घायल 22 लोगों को मसूरी में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सात मैक्स में भर्ती हैं। इनमे से दो की मौत बताई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जाहिर करते हुए कहा कि-   देहरादून-मसूरी हाइवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। सम्बंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया गया है । 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts