लू से बचाव के लिए कडी धूप में न निकले बाहर, ज्यादा से ज्यादा पिएं पानी, पहने हल्के रंग के ढीले-ढाले कपडे-पंकज वर्मा

अपर जिलाधिकारी वित्त ने वर्चुअल माध्यम से की विभिन्न विभागो के साथ लू से बचाव के संबंध में बैठक

ब्लॉक स्तर पर ओआरएस व अन्य आवश्यक दवाईयां सभी सेंटर पर कराये उपलब्ध-एडीएम वित्त  

लू से बचाव के लिए कडी धूप में न निकले बाहर, ज्यादा से ज्यादा पिएं पानी, पहने हल्के रंग के ढीले-ढाले कपडे-पंकज वर्मा

लू से बचाव के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप के चश्मे का करें इस्तेमाल-एडीएम वित्त  


मेरठ । जिलाधिकारी के निर्देश पर आज अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन, टै्रफिक पुलिस, श्रम व शिक्षा विभाग के साथ लू से बचाव के संबंध में बैठक आहूत की गयी। लू से बचाव के संबंध में की गयी तैयारियो के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी ने बताया कि लू के इलाज से संबंधित दवाएं स्टॉक में है। कंट्रोल रूम में लू से बचाव के संबंध में आमजन को जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है तथा लू से बचाव के संबध्ां में प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिग लगाये गये है। अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ब्लॉक स्तर पर तैयारियां की जाये तथा ओआरएस व अन्य आवश्यक दवाईयां सभी सेंटर पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जल आपूर्ति तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा अपने ठेकेदारो को निर्देशित करें कि मजदूरो को लू से बचाव के संबंध में जागरूक करें। उन्होने सार्वजनिक स्थल पर पीने के पानी तथा बेघर लोगो के लिए ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। पंचायती राज के अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि बेघर लोगो की पहचान कर उनकी पंचायत घर अथवा रैनबसेरा में रहने की व्यवस्था की जाये। बस स्टैण्ड पर पानी की व्यवस्था, ग्राम पंचायत में पानी टैंकर तथा पशुओ के लिए पानी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
 
पशुपालन विभाग की तैयारियो के संबंध में पूछने पर संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी बनाये गये है तथा पशुपालको की गोष्ठी कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है कि पशुओ को छाया में बांधे, दोपहर के समय पशुओ को बाहर न लेकर जाये तथा दिन में एक बार अवश्य नहलाएं। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि टै्रफिक सिपाहियो के लिए कूल जैकेट, जूते व चश्मे की व्यवस्था की जाये। चौराहो पर छतरी लगायी जाये तथा उन्होने कहा कि ट्रैफिक के सिपाही ड्यूटी के समय शरीर को पूरी तरह से ढ़क कर रखे तथा बीच-बीच में पानी पीते रहे।

उन्होने बताया कि लू से बचाव के लिए कडी धूप में बाहर ने निकले, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले-ढाले कपडे पहने, धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें। यदि खुले में कार्य करते है तो अपने चेहरे, हाथ एवं पैर को गीले कपडे से ढ़ककर रखे, घर में बने पेय पदार्थ यथा-लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पना आदि का सेवन करें। अपने घर को ठण्ड़ा रखे, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें, रात में खिडकियां खुली रखें।इस अवसर पर सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts