जनसुनवाई में 4193 शिकयतों में से 4049 शिकायतों का हुआ निस्तारण
जनसुनवाई में उपभोक्ताओं की सुनी गयी शिकायतें
मेरठ, 18 अप्रैल 2023। प्रबन्ध निदेशक, चैत्रा वी. के निर्देशन में एवं एसके पुरवार निदेशक(कार्मिक एवं प्रब) की अध्यक्षता में मंगलवार प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक ऊर्जा भवन, मुख्यालय मेरठ, में जन-सुनवाई आयोजित हुयी। संभव कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई जन-सुनवाई में विद्युत विच्छेदन, राजस्व निर्धारण एवं निजी नलकूप आदि से सम्बन्धित 04 आवेदन मेरठ एवं हापुड़ जनपदों से प्राप्त हुये। जिसमें से एक शिकायत का निस्तारण मौके पर कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त 33/11 केवी उपकेन्द्रों पर प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक उपखण्ड अधिकारी/अवर अभियन्ता द्वारा, 1ः00 बजे से 3ः00 बजे तक वितरण खण्डों में अधिशासी अभियन्ताओं द्वारा एवं सायं 4ः00 बजे से 6ः00 बजे तक मण्डल कार्यालयों में अधीक्षण अभियन्ताओं द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गयी। जिसमें 33/11 केवी उपकेन्द्रों, वितरण खण्डों एवं मण्डल कार्यालयों में कुल 4193 शिकायतें प्राप्त हुयी, जिसमें से 4049 शिकायतों(लगभग 96 प्रतिशत्) का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
जन-सुनवाई में जमील अहमद खान अधीक्षण अभियन्ता(मुख्यालय), विनोद कुमार अधीक्षण अभियन्ता(वाणिज्य) सहित, मदनपाल सिंह अधिशासी अभियन्ता(मुख्यालय), एसके गोयल अधिशासी अभियन्ता आदि अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment