नगर निकाय चुनाव हेतू बचत भवन में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम 

 


मेरठ । निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु जनसामान्य से प्राप्त होने वाली शिकायतो के निस्तारण हेतु बचत भवन में  कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 

नोडल अधिकारी शिकायत प्रकोष्ठ/कंट्रोल रूम नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 ने बताया कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के सूचितापूर्ण ढ़़ग से संपन्न कराने हेतु जनसामान्य से प्राप्त होने वाली शिकायतो के निस्तारण हेतु बचत भवन मेरठ में शिकायत प्रकोष्ठ/कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 0121-2991191 है। यह नंबर मतगणना पूर्ण होने तक जारी रहेगा तथा 24 घंटे कार्य करेगा। निर्वाचन संबंधी जानकारी इस नंबर से प्राप्त की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts