जिलाधिकारी व एसएसपी ने तहसील मवाना में किया नामांकन स्थल का निरीक्षण


मेरठ । जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी दीपक मीणा के कुशल निर्देशन में लगातार कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को  डीएम एवं एसएसपी महोदय द्वारा संयुक्त रूप से मवाना तहसील परिसर में नामांकन स्थल का निरीक्षण किया गया तथा नामांकन की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुरूप जनपद में नामांकन सहित नगर निकाय निर्वाचन की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति सुल्तान अहमद सिद्दीकी, एसडीएम मवाना अखिलेश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts