आर्मी मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित ’’आल इण्डिया स्पोटर्स एवं कल्चर फैस्टिवल ’’ओरा-2023’’ में विम्स का जलवा

 प्रधानमंत्री  के ’’स्वस्थ भारत-आरोग्य भारत’’ मिशन को साकार करते हुए वेंक्टेश्वरा के डॉक्टर्स एवं मेडिकल स्टूडैन्टस ने सफलता के नये आयाम स्थापित किये- डॉ सुधीर गिरि, चेयरमैन,

मेरठ। वेंक्टेश्वरा समूह के लिए आज का दिन बेहद खास रहा है। वेंक्टेश्वरा समूह के वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस (विम्स) के एम0बी0बी0एस0 के छात्र-छात्राओ ने आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साईंसेस दिल्ली कैन्ट द्वारा आयोजित ’’आल इण्डिया कल्चर एवं स्पोटर्स फैस्टिवल ’’ओरा-2023’’ में देश के पचास से अधिक सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजो के साथ हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में एक दर्जन से अधिक मेडल एवं सर्टीफिकेट जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। चारदिवसीय इस ’’कल्चरल फैस्टिवल’’ में जीतकर आये खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं देते हुए समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि वेंक्टेश्वरा के छात्र-छात्राऐं स्वास्थय एवं शानदार चिकित्सीय सेवाओ में सफलता के नित नये आयाम स्थापित कर रहे है।

आर्मी मेडिकल कॉलेज नयी दिल्ली द्वारा आयोजित इस ’’ऑल इण्डिया कल्चरल एवं स्पोटर्स फैस्टीवल ’’ओरा-2023’’ के बारे में विस्तार से बताते हुए चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि के प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी ने बताया कि इस चारदिवसीय फेस्टिवल में डिबेट एवं नुक्कड़ नाटक में विम्स की अनिकेत टीम प्रथम, एकल क्लासिकल नृत्य में अनिकेत प्रथम, श्रीत्विक शेखर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कार्टून मैकिंग (कोरोना से जागरूकता के लिए) में विम्स की जानहवी शर्मा प्रथम, एकल अभिनय में अनिकेत प्रथम पैंटिंग में अभिषेक कटियार, द्वितीय एवं अनुष्का द्विवेदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

विम्स के छात्र-छात्राओ के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डॉ राकेश यादव, कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डेय, डीन एकेडमिक डॉ संजीव भट्, एम0एस0 डॉ आईबी राजू, मेरठ परिसर से डॉ प्रताप सिंह, नीतूश्री पाल, एसएस बघेल, अरूण गोस्वामी, एमए चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोगों ने शुभकामनाऐ दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts