जिले में संचारी रोगों के खिलाफ शुरू हुआ विशेष अभियान 

बुलंदशहर, 1 अप्रैल 2023।शनिवार को जिला अस्पताल प्रागंण से जागरूक रैली निकालकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया है। जनपद में 30 मार्च तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान घर घर जाकर बुखार के मरीज, कुष्ठ रोगी, टीबी रोगी खोजी खोजे जाएंगे। सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने ई-रिक्शा को चलाकर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक किया है। इस अभियान के तहत जहां घर-घर जाकर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है वहीं इन रोगों को नियंत्रित करने के लिए जांच और तेज की जाएगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान जनपदवासियों को वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों व लू आदि से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसी बीच 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में काम कर रहा है। अभियान से जुड़े अन्य सभी विभाग मिलकर काम करेंगे। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति की बैठक कर कार्यक्रम के बारे में लोगों को विस्तार से बताएंगे। गाँव में झाड़ियों की सफाई, तालाबों के किनारों की सफाई व अन्य सार्वजानिक स्थलों की सफाई करवाना और गाँव में ऐसे हैण्डपंप जिनका पानी पीने योग्य नहीं है, उन पर लाल निशान लगाकर उन्हें चिन्हित करना तथा लोगों को बताना कि अब इसका पानी उपयोग करने के लायक नहीं है, ग्राम स्तर पर प्रभात फेरी, ग्रामवासियोँ के साथ साथ साफ सफाई की प्रतिज्ञा, गांव में छोटी-छोटी बैठकें कर लोगों को संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में बताने का काम पंचायती राज विभाग का होगा। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल के बच्चों को जागरूक किया 

जिला मलेरिया अधिकारी डा. बीके श्रीवास्तव ने बताया कि जो बीमारी एक मरीज से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में दूषित भोजन, जल या संपर्क या कीटनाशक या जानवर से फैलती है उसे संचारी रोग कहते हैं। इसमें प्रमुख रूप से डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया, क्षय और कुष्ठ रोग आदि हैं। इन्हीं बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए विशेष संचारी रोग चल रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग एक नोडल के रूप में कार्य कर रहा है जबकि अन्य विभागों को सहयोग करने की ज़िम्मेदारी दी गई है। साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सफाई के साथ लारवारोधी गतिविधियां और फागिंग भी कराई जा रही है। इस अभियान के तहत घर-घर सर्वेक्षण कर फ्लू, खांसी, बुखार के रोगियों व कुपोषित बच्चों की जांच की जाएगी। अभियान के दौरान आशा संगिनी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमुख भूमिका में घर-घर जाकर अभियान सफल बनाएंगी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में मलेरिया निगरानी में सुधार और वार्षिक रक्त परीक्षण दर 10 तक पहुंचाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम शुभारंभ के दौरान डॉ रमित कुमार, डॉ गौरव सक्सेना कॉलमेंद्र भारद्वाज, वीरेंद्र वर्मा सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे

यह विभाग करेंगे सहयोग

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के तमाम विभागों की सामूहिक भागीदारी तय की गई है। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पशु पालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग,शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग प्रमुख हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को नोडल बनाकर सभी विभागों को उनकी ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts