समाजवादी पार्टी ने  टिकटों में कियर फेरबदल5 वार्डों के प्रत्याशी बदले गए

 सपाइयों का जिलाध्यक्ष पर टिकट बदलवाने का आरोप

मेरठ।  समाजवादी पार्टी द्वारा पांच वार्डों के प्रत्याशी बदलने का मामला प्रकाश में आने पर गुटबाजी होती नजर आ रही है। सपा के शहर अध्यक्ष आदिल चौधरी और जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह पर पांच वार्डों के प्रत्याशी बदलने का आरोप लग रहा है। लखनऊ से जारी की गई लिस्ट में में वार्ड 71 से इसरार, वार्ड 72 से मतीन अंसारी, वार्ड 77 से मुस्तफा अंसारी, वार्ड 75 से महताब व वार्ड 90 से सरताज को समाजवादी पार्टी द्वारा टिकट दिया गया था। वहीं, मंगलवार को पांचों वार्डों के प्रत्याशी बदलने का ऐलान कर दिया गया।

इस दौरान प्रत्याशी मोहम्मद इसरार व मतीन अंसारी ने समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष आदिल चौधरी और विधायक अतुल प्रधान सहित जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह पर टिकट बदलने का आरोप लगा दिया। प्रत्याशियों ने कहा कि जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और शहर अध्यक्ष आदिल चौधरी सहित विधायक अतुल प्रधान ने प्रत्याशी अहसान अंसारी व बेटे जिशान अंसारी को प्रत्याशी बना दिया। इसका वह पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि इसी के चलते पार्टी में खेमे बाजी शुरू हो सकती है।

टिकट कटने वाले प्रत्याशियों का कहना है कि अहसान अंसारी को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया हुआ है। उसके बाद भी उन्हें टिकट दे दिया गया, जो किसी भी कीमत पर सही नहीं है। टिकट कटने से खफा अंसारी समाज के लोगों ने एक पंचायत कर कहा कि जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और शहर अध्यक्ष आदिल चौधरी या विधायक अतुल प्रधान को काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे।

वहीं, पंचायत के दौरान अंसारी समाज के लोगों ने कहा कि शहर में अंसारी समाज के लोगों की करीब दो लाख वोट हैं। उन्हीं के बल पर शहर विधायक रफीक अंसारी जीते हैं। उसके बाद भी अंसारी समाज के लोगों के साथ पार्टी के कुछ पदाधिकारी दोगलापन दिखा रहे हैं जो बिल्कुल गलत है और उसका वह पुरजोर विरोध करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts