केशव भवन में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन

मेरठ।होली का त्यौहार हो, रंग और गुलाल ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता... लाल, पीले, केसरिया और गुलाबी रंगों से रंगे यह चेहरे हैं मेरठ के पत्रकारों के पहचान नहीं पा रहे क्या ? पहचानोगे भी कैसे , विश्व संवाद केंद्र के इस गुलाल ने सबको प्रेम के रंग में जो रंग दिया है। 
दरअसल आज मेरठ के विश्व संवाद केंद्र पर होली से 2 दिन पहले ही पत्रकार होली मिलन का आयोजन किया गया। मेरठ के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के तमाम पत्रकारों ने मिलजुल कर प्रेम के इस उत्सव को मनाया।
कार्यक्रम में कवि और कवयित्रियों द्वारा होली एवं हास्य व्यंग की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। तो वहीं सायं शाखा के नन्हे मुन्ने स्वयंसेवकों ने सभी पत्रकारों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान बढ़ाया। सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और आपस में मिलजुल कर रहने की बात कही। 
संवाद केंद्र न्यास के अध्यक्ष श्याम बिहारी और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संपादक अनिल गौड़ ने महर्षि नारद मुनि के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रज्ञा प्रवाह के प्रांत संयोजक अजय मित्तल ने विश्व संवाद केंद्र की भूमिका एवं होली के विषय पर जानकारी दी जबकि मंच का संचालन पुनीत अरोड़ा ने किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts