कैल्शियम की कमी के संकेत

कैल्शियम शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। महिलाओं में अधिकतर इसकी कमी देखने को मिलती है। कैल्शियम की कमी के कारण भी शरीर में कई बार ज्यादा थकावट का अनुभव हो सकता है। जिस कारण किसी काम में मन नहीं लगता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर का विकास भी ठीक ढ़ंग से नहीं होता है। कई बार बच्चों में भी कैल्शियम की कमी होती है, जिस कारण उनकी हाइट भी ठीक ढंग से नहीं बढ़ पाती है और शारीरिक विकास में भी बाधा आती है।
शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध, दही, पनीर और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। कैल्शियम का सही मात्रा में सेवन करने से महिलाओं की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ शरीर की थकावट भी आसानी से दूर होती है। कई बार महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, लेकिन हम पहचान नहीं पाते। आइए जानते हैं शरीर में कैल्शियम की कमी के क्या कारण हैं।
कमजोर हड्डियां
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और कई बार उनमें कट-कट की आवाज भी आ सकती है। हड्डियों में कैल्शियम स्टोर होता है, जो उन्हें मजबूती देता है और उन्हें हेल्दी रखता है। कैल्शियम की कमी होने पर शरीर हड्डियों से कैल्शियम सोख लेता है, जिससे वे कमजोर हो जाती हैं और उठने-बैठने में भी परेशानी आती है।
नाखून कमजोर हो सकते हैं
महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर नाखून कमजोर हो सकते हैं और जल्दी-जल्दी टूट भी सकते हैं। कई बार कैल्शियम की कमी के कारण नाखूनों में ड्राइनैस भी बढ़ सकती है और उनका रंग भी बदल सकता है। ये लक्षण नजर आने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।
दांतों में दर्द
महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण दांतों में दर्द की दिक्कत हो सकती है, क्योंकि कैल्शियम सबसे ज्यादा दांतों और हड्डियों में जमा होता है और जब इसकी कमी होती है, तो दांतों में दर्द होता है।
मांसपेशियों में ऐंठन
महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में दर्द का अनुभव हो सकता है क्योंकि हड्डियों में कैल्शियम जमा होता है और जब उसमें कमी आती है, तो हड्डियों में दर्द या ऐंठन का अनुभव हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts