होटल में मिला एक ही परिवार के चार लोगों का शव

आर्थिक तंगी के चलते की खुदकुशी!
बेंगलुरु (एजेंसी)।
कर्नाटक के मंगलुरु के होटल में एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि चारों लोगों ने खुदकुशी कर अपनी जान दी है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
होटल में चार लाशें होने की खबर मिलते ही इलाके में हड़ंकप मच गया। मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी की बात लिखी गई है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई। मृतकों की पहचान देवेंद्र (48), निर्मला (38) और 9 वर्षीय जुड़वां बेटियों चैथरा और चैतन्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार ने 27 मार्च को किराए पर कमरा लिया था और 30 मार्च को इसे खाली करना था।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार मैसूर मूल के विजयनगर का रहने वाला था। होटल के कमरे में देवेंद्र का शव फंदे से लटका था जबकि पास में बेड पर देवेंद्र की पत्नी और दोनों बच्चों के शव मिले।
मौके पर मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण आर्थिक समस्याओं को बताया गया है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts