इंदौर हादसे में अब तक 36 की मौत

- मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और सचिव पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
इंदौर(एजेंसी)।
इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर के अंदर बनी बावड़ी की छत गिरने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। रेस्क्यू अभी जारी है मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना की जांच के आदेश भी दिए। इंदौर पुलिस ने फिलहाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ट्वीट के जरिए इंदौर हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इंदौर में हुए हादसे में कई लोगों के निधन के समाचार से मुझे गहरा दुःख हुआ है। सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे की जांच के निर्देश दे दिए। साथ में प्रदेशभर के कुएं बावरियों की लिस्ट बनाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जो कुएं और बावड़ियां खुली हैं उन्हें ढका जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है। बावड़ी से पानी खाली किया जा रहा है मृतकों के परिजनों को मुआवजा दे दिया गया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना की मजिस्ट्रियल जांच होगी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजे का भी ऐलान किया है।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यश्र और सचिव पर हत्या का मामला दर्ज
इंदौर हादसे में 36 लोगों की मौत के बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव सबनानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला जिला प्रशासन ने दर्ज कराया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts