परिवार नियोजन में महिलाओं के लिए अंतरा इंजेक्शन कारगर : डा. चौधरी

बढ़ा भरोसा : इस साल अब तक 22270 महिलाओं ने अपनाया त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा

 मेरठ, 28 मार्च 2023। कोरोना काल के बाद महिलाओं में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ती दिखाई दे रही है। पिछले तीन सालों के मुकाबले इस साल परिवार नियोजन के प्रति ज्यादा जागरूकता दिखाई दी है।  इस बात की तस्दीक विभाग के आंकड़े कर रहे हैं।



 परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने बताया - इस साल अप्रैल से फरवरी माह तक जिले में 4744 महिलाओं ने, जबकि वर्ष 2021-22 में 3545 महिलाओं ने नसबंदी कराई जबकि वर्ष 2020-21 में 3684 महिलाओं ने नसबंदी कराई थी। इस साल अभी तक 202 पुरुषों ने स्थाई साधन नसबंदी पर भरोसा जता कर परिवार नियोजन को अपनाया है। गत वर्ष 254 पुरुषों ने जबकि 2020-21 में 74 पुरुषों ने नसबंदी कराई थी।  इस साल अभी तक 9526 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी को अपनाया है। वर्ष 2021-22 में 8243 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी को अपनाया था। त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा पर भरोसा बढ़ता जा रहा है। समाप्त हो रहे वित्तीय वर्ष में अब तक 22270 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन को अपनाया है। जबकि 2021-22 में 13688 महिलाओं ने,  2020-21 में 8691 महिलाओं ने अंतरा को अपनाया था। उन्होंने बताया - इस साल अभी तक 12057 महिलाओं ने आईयूसीडी को अपनाया है। वर्ष 2021-22 में 8706 महिलाओं ने, वर्ष 2020-21 में 8870 महिलाओं ने आईयूसीडी को अपनाया था।

 उन्होंने बताया जिला स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार नियोजन को सीमित रखने के लिए हर माह 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें परिवार नियोजन के बारे में दंपति को जागरूक किया जाता है। इसके अलावा आशा व एएनएम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घर -घर जाकर परिवार नियोजन को लेकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts