भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

मेरठ। सरधना क्षेत्र के गांव नाहली निवासी भाजपा पदाधिकारी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दी है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धर्मेंद्र सोम पुत्र वीर सिंह निवासी गांव नाहली भाजपा में सरधना देहात के महामंत्री हैं। इसके अलावा भाजपा समर्थक मंच के जिलाध्यक्ष भी हैं। भाजपा नेता धर्मेंद्र सोम ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने खुद को गैंगस्टर बतााया।

उसने मौका मिलते ही उसकी हत्या करने की धमकी दी। आरोप है कि उसी नंबर से धर्मेंद्र के पास कई बार कॉल आई।लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में आरोपी ने उसे मैसेज भी किए। पहले तो उसने इस बात की अनदेखा किया। लेकिन लगातार कॉल आई तो वह डर गया। पीड़ित ने एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार से सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts