लोकतंत्र बचाने को कांग्रेसियों ने किया मौन सत्याग्रह

ज्ञानपुर। केन्द्र सरकार द्वारा पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही तथा लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए बनाए जा रहे भयपूर्ण वातावरण के खिलाफ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर दूबे के नेतृत्व में नगर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह कर विरोध जताया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर दूबे तथा पूर्व पीसीसी सदस्य सुरेश चंद्र उपाध्याय ने मोदी सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की तथा कहा कि जिस तरह हमारे नेता राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता को आनन फानन में रद्द किया गया इससे मोदी सरकार की विद्वेषपूर्ण भावना उजागर हुई है।  
जिला महासचिव सत्येन्द्र प्रकाश तिवारी ने कहा कि अडानी महाघोटाला को छिपाने के लिए मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने पर आमादा है जो देश के लिए नितांत दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता  लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से सुरेश गौतम, मबूद खां, गुलाजारी लाल उपाध्याय, मसूद आलम, अशोक कुमार मिश्र, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुरेश चौहान, नाजिम अंसारी, महेश मिश्र, निर्मल प्रजापति, जान मोहम्मद, मनोज जायसवाल, नरेश मिश्र, आनंद मौर्य, सुमित शुक्ला, परवेज हाशमी, लालमणि चौरसिया, धीरज मिश्र आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts