पिता ने बेटी को गोली मार, खुद को भी उड़ाया

 प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी थी बेटी

कासगंज। कहते प्यार में किसी का घर बन जाता है तो किसी का परिवार का परिवार बिखर जाता है जो बात बिल्कुल सच ही साबित होती दिखाई पड़ रही है। कासगंज जिले से ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है। जहां प्रेस प्रसंग के चक्कर में एक परिवार बर्बाद हो गया।
कासगंज क्षेत्र में सबसे पॉश कॉलोनी आवास विकास की है। इसी कॉलोनी में फिजिक्स के लेक्चरर नरेंद्र यादव, उनकी 26 वर्षीय बेटी जूही और पत्नी शशि प्रभा साथ में रहे थे। बेटी प्राथमिक विद्यालय में सरकारी अध्यापक थी। घर में बेटी की शादी की बात चल रही थी। इस दौरान पिता ने शादी के लिए लड़के से बात कर ली थी। पिता ने जब बेटी से लड़का देखने की बात की तो उसने शादी के लिए साफ मना कर दिया। पिता ने जब इसका कारण पूछा तो बोली मैं सरकारी अध्यापिका हूं अपने फैसले खुद ले सकती हूं।  इस बात को ले बाप बेटी में कही सुनी हो गई। जिससे गुस्साए पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली दी बीच बचाव करने आई मां को धक्का देकर गिरा दिया फिर खुद सुसाइड कर लिया।
सूत्रों की मानें तो लड़की अपनी पसंद के लड़के से शादी करने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि गोली का आवास सुनकर जब पहुंचे तो बेटी और बाप का शव खून से सना हुआ शव पड़ा था। लोगों मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो जिला अस्पताल पहुचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts