एमआईटी में 71 सशक्त महिलाओं को मिला इनफ्लुएंशल वूमेन अवार्ड 2023


एक सशक्त नारी से सात पीढ़ियां सशक्त हो जाती है : राज्य मंत्री संजीव गोयल सिक्का


मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अरुणोदय सोसायटी द्वारा समाज की 71 प्रभावशाली महिलाओ को "इनफ्लुएंशल वूमेन अवार्ड 2023" से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार के विनय कुमार रुहेला, राज्यमंत्री व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ संजीव गोयल सिक्का, विशेष अतिथि एमएलसी डॉ सरोजनी अग्रवाल, अरुणोदय सोसायटी के चेयरमैन डॉ अनुभूति चौहान, उपाध्यक्ष डॉ राजीव अग्रवाल, प्रिंसी वर्मा,एमआईटी के वाईस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कैबिनेट मंत्री विनय कुमार रुहेला ने कहा नारी के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। भारतीय संस्कृति में नर नारी को समानता दी गई है, जिसमें विशेष रूप से नारी का स्थान पूजनीय है। हमें हर प्रकार की स्थिति में, हर क्षेत्र में तथा हर स्थान पर नारी का सम्मान करना चाहिए। वेदों में स्त्रियों की शिक्षा- दीक्षा, शील, गुण, कर्तव्य, अधिकार और सामाजिक भूमिका का जो सुन्दर वर्णन पाया जाता है, वैसा संसार के अन्य किसी धर्मग्रंथ में नहीं है। धर्म ग्रंथों में नारी को शक्ति, समर्पण और त्याग का स्वरूप माना है। इसके बगैर सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है। सनातन धर्म में नारी को सबसे ऊंचा स्थान दिया है।
राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अगर शिक्षा की बात करें तो आप किसी भी बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं, लड़कियां हमेशा टॉप करती हैं और लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज भी ज्यादा होता है। एक पुरुष को अपने पूरे जीवन चक्र के हर पड़ाव पर एक महिला की जरूरत होती है। एक सशक्त नारी से सात पीढ़ियां सशक्त हो जाती है।
डॉ अनुभूति चौहान ने कहा कि नारी के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती, नारी सृष्टि का अभिन्न अंग है। धर्म ग्रंथों में भी कन्या को लक्ष्मी के रूप में पूजनीय माना है।
एमएलसी डॉ सरोजनी अग्रवाल ने कहा की नारी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रत्येक दिन महिलाएं सम्मान के काबिल है। सनातन धर्म में नारी को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
कार्यक्रम का संचालन मोनिका शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान अंजू वारियर, आलोक सिसोदिया, प्रीतिश ठाकुर,गीता सजदेवा को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
इस दौरान एमआईटी के निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला, प्राचार्य डॉ हिमांशु शर्मा, मीडिया मैनेजर अजय चौधरी, डॉ सपना देशवाल, तान्या शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।


इन 71 महिलाओं का हुआ सम्मान


वर्षा कौशिक, डॉ. शल्या राज, अनीता राठी, अनामिका जैन, सिस्टर गैल, डॉ हिमानी अग्रवाल, डॉ ममतेश गुप्ता, डॉ अंशु जिंदल, शुभ्रा पांडे, अलका तोमर, ज्योत्सना गुज्जर, डॉ भावना गांधी, नलिनी ओबेरॉय, डॉ अनीता गिरी, ऋषि पाल सिंह, मुस्कान कटारिया, नेहा तुमुल कक्कड़, स्वाति भाटिया, नेहा त्यागी, श्रीति सागर, रूपाली राय, रेनू यादव, पंकज शर्मा, बबीता ढाका, ज्योति सिरोही, लक्ष्मी सिंह, अलका शर्मा, मीनू शर्मा, शुभम त्यागी, डॉ अनीता मोरल, डॉ विभा नागर, डॉक्टर पारुल दहिया, शिल्पा जैन, जिया जैन, अग्रिमा सचिन, रुचि टंडन कपूर, अलका रानी,उर्वशी सिंह, शिप्रा रस्तोगी, लक्ष्मी शर्मा, शोभा कश्यप, शिल्पा गोयल, आरजे तन्वी, सोनाली चावला, साक्षी सिंह, आरजे वंशिका, हिना रस्तोगी, सुभ्रा अवस्थी, नेहा त्यागी, निधि मित्तल, पैडमैन करुणा को  इनफ्लुएंशल वूमेन अवार्ड 2023 मिला 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts