बहादुर महिला को सलाम
साहसी महिला ने मनचले का होंठ काटकर सिखाया सबक
मेरठ । थाना दौराला क्षेत्र के अझौता के जंगल में खेत में काम कर रही महिला के साथ एक युवक के द्वारा छेड़छाड़ करना उस समय महंगा पडा गया। जब महिला ने साहस का परिचय देते हुए उसे ऐसा सबक सिखाया जो उसे जिंदगी भर याद रहेगा। महिला ने उसका होट काट लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी युवक को पकड कर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। फिलहाल युवक का पुलिस की अभिरक्षा में उपचार किया जा रहा है।
शनिवार दोपहर महिला खेत में काम रही थी अझौता के जंगल बीच यहां पहुंचे एक युवक ने उसे अकेला देख बदनीयती से महिला को पकड़ना चाहा। महिला ने विरोध किया तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी। इस पर महिला ने युवक को गिरा दिया। महिला ने साहस का परिचय देते हुए अपने दांतों से उसका होंठ काट दिया। अचानक हुए हमले से युवक शोर मचाने लगा तभी महिला ने शोर ने मचा दिया तो आसपास के लोग दौड़े और आरोपी युवक को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी सौंप किया ।लोगों ने आरोपी और कटा हुआ होंठ सौंप दिया। महिला की ओर से तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
No comments:
Post a Comment