रैन बसेरे में शराब पीते पकड़े गए टैक्स कलेक्टर रैन
विधायक ने देर रात किया रैन बसेरा का निरीक्षणनिगम के टैक्स कलेक्टर और चतुर्थ कर्मचारी पी रहे थे शराब
सहारनपुर।
सहारनपुर में नगर निगम के टैक्स कलेक्टर और एक चतुर्थ कर्मचारी को भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने रैन बसेरे में शराब पीते पकड़ लिया। विधायक ने दोनों की शिकायत नगर आयुक्त से की है।
भाजपा नगर विधायक राजीव गुंबर रविवार की देर रात रैन बसेरे में चेकिंग करने पहुंच गए। रेलवे स्टेशन पर बने रैन बसेरे में पहुंचे तो उन्होंने नगर निगम के अधिकारी और एक चतुर्थ कर्मचारी जिनको रैन बसेरा की जिम्मेदारी मिली हुई है, को मौके से शराब पीते हुए पकड़ लिया। दोनों को जमकर फटकार लगाई और शिकायत नगर आयुक्त से की।
विधायक ने बताया कि रैन बसेरे में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली है। शौचालय और लोगों को देने वाले बिस्तर भी साफ-सुथरे मिले हैं। विधायक ने एक एक व्यक्ति से जानकारी ली, कहीं उनसे रैन बसेरे में रुकने का पैसा तो नहीं लिया जा रहा है। हालांकि यह शिकायत बार-बार नगर निगम को की जाती रही है कि रैन बसेरों में नगर निगम के कर्मचारी लोगों से सुविधा शुल्क लेते हैं।
विधायक ने नगर निगम के टैक्स कलेक्टर लोकेश और चतुर्थ कर्मचारी को जब शराब पीते मौके से पकड़ लिया। विधायक ने दोनों को फटकार लगाई और मेडिकल कराने को भी कहा। ऐसे में पकड़े गए दोनों कर्मचारी विधायक के पैर पकड़ते हुए भी दिखाई दिए। हालांकि निरीक्षण के दौरान दोनों कर्मचारी उनके साथ ही थे।
No comments:
Post a Comment