नन्हीं वान्या इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में पहुंची

नन्हीं कलाकार ने 5 मिनट में पढ़े 817 शब्द

मेरठ । कहते है किस्मत ऊपर वाला खिल कर भेजता है। इस वाक्य को पूरा महज साढे चार साल की पल्लवपुरम की वान्या ने कर दिखाया है। वान्या ने केवल 5 मिनट में 817 शब्द पढ़कर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड 2022 में दर्ज कराया है। रिकार्ड तोड़ते हुए वान्या ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में पहुंचाया है। इससे पहले नन्हीं कलाकार का नाम इंटरनेशनलए एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है।

 पल्लवपुरम की रहने वाली वान्या गौतम सीनियर प्रेप में पढ़ती है। वान्या की उम्र 4 वर्ष, 4 महीने व 23 दिन है। इस छोटी सी उम्र में वान्या ने कई कीर्तिमान स्थापित किया है। अब वान्या ने 5 मिनट में 817 शब्द पढ़कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2022 में अपना नाम दर्ज कराया है। वान्या विजडम ग्लोबल स्कूल पल्लवपुरम शाखा की छात्रा है। वान्या ने यह सफलता प्राप्त कर परिवार, विद्यालय व मेरठ शहर का नाम रोशन किया। स्कूल प्रशासन व क्षेत्रीय लोगों ने छात्रा के परिवार को बधाई दी।

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम

वान्या की यह पहली सफलता नहीं है। इससे पहले वान्या ने विश्व के सभी देशों के नाम उनके राष्ट्रीय ध्वज को देखकर बताया। साथ ही विभिन्न देशों के राजनीतिक मानचित्र के आधार पर उस देश का नाम बताने वाली सबसे कम उम्र की छात्रा रह चुकी है। अपनी इस उपलब्धि के लिए उसने एशिया बुक आफ रिकॉर्डस तथा इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्डस में भी स्थान प्राप्त किया था। इस सफलता पर स्कूल प्रशासन ने छात्रा को सम्मानित किया।

यह आठवां रिकार्ड

वान्या का यह आठवां रिकॉर्ड है। उसने तीन बार इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में, दो बार एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में और तीन बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। वान्या के पापा योगेंद्र सिंह गौतम सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। मम्मी दीपिका सिंह गौतम हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts