बुलंदशहर में महिला बीडीसी की हत्या
वारदात के वक्त घर पर अकेली थी, बेटा है दरोगाबुलंदशहर।
बुलंदशहर के अगौता में सिर में वारकर महिला बीडीसी सदस्य की हत्या कर दी गई। महिला की उम्र 62 साल बताई जा रही है। लहूलुहान अवस्था में महिला बीडीसी सदस्य का घर के भीतर शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस कत्ल की वजह तलाशने में जुटी है। एसएसपी समेत तमाम पुलिस अफसर शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंच गए हैं।
मृतक बीडीसी सदस्य रामवती देवी का बेटा यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात है। मृतक महिला का पति शादी समारोह में गया हुआ था और घर में वारदात के दौरान महिला बीडीसी अकेली थी। एसएसपी श्लोक कुमार, एएसपी अनुकृति शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम लेकर घटनास्थल से नमूने एकत्र किए।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र स्थित रैना गांव की घटना है। बीडीसी सदस्य की हत्या के आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र स्थित रैना गांव की घटना है। बीडीसी सदस्य की हत्या के आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment