अमित शाह ने मणिपुर में पोलो प्रतिमा का किया उद्घाटन

इंफाल (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के मर्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में एक पोलो खिलाड़ी की 120 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। मणिपुर को खेल का जन्मस्थान माना जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अमित शाह को एक पोलो मैलेट और खेल की एक पेंटिंग दी।
गृह मंत्री चूडाचंद्रपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। शाह बिष्णुपुर जिले के मोइरंग में राष्ट्रीय ध्वज फहाराएंगे। यह वही स्थान है, जहां ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ के सैनिकों ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार तिरंगा फहराया था। उनका बिष्णुपुर जिले के चिंगेई लंपाक क्षेत्र में कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का भी कार्यक्रम है।
शाह की यात्रा के मद्देनजर राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। गृह मंत्री गुरुवार को इंफाल पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री आर के राजन ने हवाई अड्डे पर उनकी आगवानी की थी। अमित शाह के कार्यक्रम स्थलों के आसपास के इलाके को ड्रोन और यूएवी (मानवरहित विमानों) के लिए उड़ान निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।
उनके द्वारा उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में संगाईथेल में मणिपुर ओलंपियन पार्क, राज्य द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान में एक निजी वार्ड, मोरेह शहर की जल आपूर्ति योजना, कांगला किले के पूर्वी हिस्से में नोंगपोक थोंग ब्रिज और गुफा और कांगखुई गुफा में पर्यटन परियोजना शामिल है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts