जमीनी विवाद में बरेली में तीन की हत्या 

20रांउड फायरिंग ,भारी पुलिस फोर्स मौजूद 

 बरेली। बरेली के थाना फरीदपुर के गोविंदपुर गांव में बुधवार को जमीनी विवाद के चलते तीन लोगों की हत्या कर दी गयी। 20से अधिक रांउड गोली चलने से आसपास के क्षेत्र में दहाश्त फैल गयी। मौके पर तीन थानों की पुलिस समेत भारी तैनात की गयी है। 

 घटना शाम की है। ग्राम पंचायत कटका रमन के पास कुडरी के खेतों में सरदार जी के झाले पर फायरिंग हो गयी। फायरिंग में सरदार परमवीर सिंह देवेन्द्र सिंह व एक अन्य की मौत हो गयी। फायरिंग में सुरेश सिंह समेत तीन लोग घायल हो गये। फायरिंग का आरोप सुरेश प्रधान गुट पर लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया । आनन फानन में तीन थानें की फोर्स समेत एसपी देहात मौके पर पहुंचे। शव को पीएम को भेजते हुए घायलों को अस्पताल भेजा गया है। इस  घटना में एक हिस्ट्रीशीटर का नाम प्रकाश में आया है। 

 बता दें 1 हजार बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दो दिन पहले ही फरीदपुर के तहसीलदार ने करीब 53 लाख रूपये का जुर्माना लगाया था। दो साल पहले भी फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। 

 सीओ फरीदपुर  गौरव सिंह ने बताया  कि मरने वाले तीनों पंजाब के रहने वाले है। खादर इलाके में इस तिरहे हत्याकांड का आरोप पूर्व प्रधान  सुरेश सिंह और उसके समर्थकों पर है। घटना स्थल पर डीआईजी व एसएसपी अखिलेश चौरसिया मौजूद है।  इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दशहत का माहौल बन गया है। 

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts