कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुशील फौजी का सरेंडर

 एसएसपी ने घोषित किया था 50 हजार का इनाम
योगेश भदौड़ा और सुशील फौजी में चल रही है गैंगवार

मेरठ।  कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुशील फौजी ने बुधवार को मेरठ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मेरठ के एसएसपी  ने उस पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। सुशील फौजी चुनावों में गड़बड़ी करने और एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांटेड था।               बता दें कि मेरठ में योगेश भदौड़ा और सुशील फौजी गैंग में काफी समय से गैंगवार चल रही है। योगेश भदौड़ा जेल में बंद है जबकि सुशील फौजी फरार चल रहा था। अब उसने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि सुशील फौजी ने अपने विरोधी योगेश भदौड़ा पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है



सुशील फौजी मेरठ के रोहटा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसकी फरारी के बाद पुलिस उसके मकान की कुर्की की तैयारी कर रही थी। इससे पहले ही अचानक उसने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सुशील फौजी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी पोस्टिंग आर्मी के हेड क्वार्टर पुणे में थी। जहां पर पुलिस द्वारा उसका आपराधिक रिकॉर्ड भेजा गया था।।
पिछले दिनों ही मेरठ में इनामी बदमाश सुशील फौजी ने भदौड़ा गांव के इरफान और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी से परेशान इरफान एसएसपी के पास सुरक्षा मांगने पहुंचा था। इरफान का कहना था कि लगातार शिकायत करने और मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सुशील फौजी अब तक पकड़ा नहीं गया। इनामी बदमाश खुलेआम घूम रहा है, जान से मारने की धमकी देता थाए लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। इसके बाद एसएसपी ने उसके ऊपर इनाम घोषित कर दिया था। बताया जाता है कि इरफान योगेश भदौड़ा का खास आदमी है। बताया जाता है कि सुशील पहले भी हत्या के एक मुकदमे में आरोपित रह चुका है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts