कांग्रेस नेता शशि थरूर का दावाः 

2024 में बहुमत का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी BJP, 50 सीटों का होगा नुकसान

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए 2019 जैसा प्रदर्शन करना असंभव होगा। आगामी आम चुनाव में पार्टी अपनी मौजूदा 50 सीटें हार सकती है। पहले ही भाजपा कई राज्यों में सत्ता गवां चुकी है। अब लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी। ये भी असंभव नहीं है कि 2024 में बीजेपी सरकार ही न बना पाए। शशि थरूर शुक्रवार को केरल साहित्य महोत्सव में बोल रहे थे। तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कितना अच्छा प्रदर्शन किया था। हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था। पश्चिम बंगाल में भी पार्टी ने 18 सीटें जीती थीं, लेकिन 2024 में बीजेपी के लिए पिछले चुनाव के जैसा प्रदर्शन करना असंभव है। लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत भी हासिल नहीं कर पाएगी। बीजेपी के नुकसान से विपक्ष को फायदा 2019 में चुनाव से तुरंत पहले पुलवामा और बालाकोट हमलों ने बीजेपी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब ऐसा कुछ नहीं हो सकता है। भाजपा को 50 सीटों का नुकसान होगा, जिसका फायदा विपक्षी दलों को मिलेगा। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 543 में से 303 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 52 सीटों पर जीत दर्ज की थी। थरूर ने कहा वंशवाद हर पार्टी में है इस दौरान शशि थरूर ने देश की आजादी के 75 साल बाद आने वाली चुनौतियों पर भी बात की। थरूर ने कहा लोकतंत्र में वंशवाद एक बड़ी चुनौती है। कांग्रेस पर आरोप लगाने वालों को पहले अपनी पार्टी में देखना चाहिए। हर पार्टी में वंशवाद की राजनीति हो रही है। यूपी के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव से लेकर लालू प्रसाद यादव, करुणानिधि, बाल ठाकरे जैसे तमाम राजनेताओं के बेटे या भतीजे आज उनकी पार्टी के उत्तराधिकारी हैं।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts