धनबाद के आशीर्वाद टावर में आग से 14 की मौत

दीया गिरने से लगी आग,सिलेंडर फटने से भड़की, मृतकों में 10 महिलाए

धनबाद।झारखंड में धनबाद के जोड़ा फाटक स्थित दस मंजिला आशीर्वाद ट्विन टावर में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। इसमें 10 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। 24 से अधिक घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

आग दीया गिरने से लगी। फिर गैस सिलेंडर से भड़क उठी। पहले सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आई थी। 20 से अधिक फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया।आग मंगलवार शाम साढ़े छह बजे थर्ड फ्लोर पर लगी। देखते-देखते एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट और फिर 5 फ्लोर तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झुलसने के कारण शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। कुछ शव एक-दूसरे से चिपके हुए हैं। मृतकों में 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं।

फोर्थ फ्लोर पर सुबोध लाल का फ्लैट है। उनकी बेटी की शादी इसी दिन थी। दुल्हन तैयार होकर चली गई थीं। घर में महिलाएं और बच्चे तैयार होकर निकलने वाले थे। वे आग में घिर गए। वे बदहवास होकर इधर-उधर भाग रहे थे। सबसे ज्यादा मौतें फोर्थ फ्लोर पर ही हुई हैं।

आग इतनी भीषण है कि कुछ बचावकर्मी भी झुलस गए हैं। लोगों को बचाते समय बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह भी झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।लोगों के मुताबिक अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर पंकज अग्रवाल का फ्लैट है। शाम को फ्लैट में महिला पूजा के दौरान दीया प्रज्जवलित किया था। एक बच्चे ने दीया नीचे गिरा दिया। नीचे बिछे कारपेट में आग लग गई। जब तक महिला आग बुझाती, वहां से आग की लपटें निकलने लगी। महिला बच्चे को लेकर निकल गई।इधर, आग तेजी से थर्ड और फोर्थ फ्लोर के फ्लैट तक फैल गई। फ्लैट में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इससे आग और भड़क गई।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts