आलिया भट्ट ने अपने बेडरूम से शेयर की सेल्फी
मुंबई। आलिया भट्ट के लिए साल 2022 बेहद खास रहा है। इस साल के शुरुआत में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधी थी और बीते महीने उन्होंने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया है और इन दिनों वो मैटरनिटी लिव पर हैं। भले ही वो फिल्मी दुनिया से दूर हो, लेकिन वो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।अब रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो अपने बैड पर आराम करती हुई दिख रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ग्रे कलर की टी-शर्ट पहन हुई है। इस दौरान उनके चेहरे पर पोस्ट प्रेगनेंसी ग्लो साफ-साफ दिख रहा है। तस्वीर में आलिया अपने बैड में आराम करते हुए सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं।
इस सनकिस्ड तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ये मेरी सनशाइन सेल्फी में से एक है और आपको परेशान करने का वक्त है। हैप्पी संडे। आलिया ने शुरू की शूटिंग की तैयारियां आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी के बाद बीते दिनों से अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जिम में जाकर वर्कआउट शुरू कर दिया है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने अधूरे पड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।


No comments:
Post a Comment