पठान के सॉन्ग पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने दी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का पहला सॉन्ग बेशर्म रंग रिलीज होने के बाद से चर्चा का विषय बना हुआ है और गाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विवादित गाने पर सिंगर और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने मेकर्स के इरादे को बेशर्म बताया है।सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बेशर्म रंग गाने पर रिएक्ट करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, रंग कभी बेशर्म नहीं हो सकते। बेशर्म होते हैं तो लोगों के इरादे। जानकारी के अनुसार वैसे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए इस गाने का देशभर में विरोध हो रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश में आम से लेकर खास लोग तक इस गाने की कड़ी भर्त्सना कर रहे हैं। साथ ही मेकर्स को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर मेकर्स ऐसा नहीं करते तो वो फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देंगे।


No comments:
Post a Comment