हर तरफ क्रिसमस की धूम

सजे चर्च में दिया ईसा मसीह का संदेश
 हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस डे

मेरठ।  शहर में हर तरफ  क्रिसमस की धूम नजर आ रही है। कैंट स्थित चर्चों में क्रिसमस डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रात 8.30 बजे से 10 बजे तक फादर बैंजमिन ने चर्च में प्रार्थना सभा की और सभी को प्रभु ईसा मसीह का संदेश देते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का आöवान किया। प्रार्थना सभा के दौरानम बड़ी संख्या में ईसाई मिशन के लोगो ने भाग लिया और एक दूसरे को क्रिसमस डे की गले लगकर शुभकामनाएं दीं।


गिरजाघर के अंदर एक ओर बड़े ही सुन्दर ढंग से सजाई गई झोपड़ी में मरियम व प्रभु ईशू के लोगों ने दर्शन किए। वेस्ट यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है ऐसे ठंड के मौसम में प्रात से ही बड़ी दूर दराज से लोग गिरजाघर की सुंदरता देखने गिरजाघर पहुंचे। सुबह से ही गिरजाघर पर काफी भीड़ बढ़ रही। भीड को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस बार सरधना गिरजाघर के पास कृपाओं की माता के प्रांगण में मेले की व्यवस्था की है। क्रिसमस के अवसर पर शहर के गिरजाघरों में विशेष सजावट की गई है। चर्चेस को खासतौर पर सजाया गया है। सतरंगी रोशनी में नहाए चर्च को देखने लोग पहुंच रहे हैं। वहीं चर्च मे ंविशेष प्रेयर का आयोजन भी किया गया है। प्रीस्ट चर्च में आए और प्रभु का संदेश पढ़कर लोगों को सुनाया। बच्चों को सांता क्लॉज ने उपहार भी दिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts