उपज जिला कार्यकारिणी का गठन

.वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी रहें मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों का किया अभिनंदन
मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट की रविवार को सर्किट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी, विशिष्ट अतिथि जगमोहन शाकालए प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी और जिला अध्यक्ष अजय चौधरी उपस्थित रहें।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में जिला संरक्षक जगमोहन शाकाल को बनाया गया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शाहवेज़ खान, जिला उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी, ताज मोहम्मदए,मुनेंद्र त्यागी, कुलदीप कुशवाहा को बनाया गया। जिला महामंत्री ललित ठाकुर बनें। जिला संगठन महामंत्री राजू शर्मा, जिला सह संगठन महामंत्री मनीष शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, जिला व्यवस्था मंत्री मनोज कुमार, जिला सूचना मंत्री गौरव सैनी, जिला प्रचार मंत्री शाहिद खान, जिला सचिव नरेश कुमार, गौरव यादव, धर्मेंद्र कुमार, जाकिर तुर्क, विकास गुप्ता को बनाया। जिला उप सचिव रवि ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी अनीश खान, जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज गोला, कानूनी सलाहकार एडवोकेट उर्वशी सिंह और एडवोकेट मुकुल गोयल, जिला सलाहकार मंडल में खालिद इकबाल, संजय वर्मा, मनोज कुमार कश्यप, शिवकुमार शर्मा को रखा गया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति भी गई। अरुण सागर राज को महानगर संयोजक और जिला प्रवक्ता का प्रभार दिया गया। महानगर की कमान नितिन सिंघल को सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि अवनीश त्यागी का शॉल व पौधा देखकर सम्मान किया। अवनीश त्यागी ने उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts