प्रधानी चुनाव में वोट  देने पर युवक पर चलायी गोली

मेरठ। प्रधानी के चुनाव में वोट न देने पर एक मतदाता की जान पर बन आई है। वोट न देने के कारण मतदाता पर गोली चलवाई गई। उसके खिलाफ थाने में फर्जी शिकायत दी गई। जान बचाने मतदाता घर से भागा भागा फिर रहा है। शुक्रवार को पुलिस से संरक्षण मांगने पहुंचा।
मामला मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव अमर सिंह का है। गांव में रहने वाले अर्पण शर्मा नाम के युवक ने कप्तान से अपने लिए सुरक्षा मांगी है। अर्पण का कहना है कि उसने गांव में प्रधानी के चुनाव में वोट देने से मना कर दिया तो प्रत्याशी पक्ष के लोगों ने उससे रंजिश पाल ली है। उसे झूठे मुकदमों में फंसाते हैं। खुद मारपीट करते हैं और उस पर मारपीट का इल्जाम लगाकर पुलिस बुलाकर फंसाते हैं।
अर्पण ने पुलिस को बताया कि गांव में कुलदीप नामक व्यक्ति ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। कुलदीप उसके घर रात में वोट मांगने आता था। इस बात का अर्पण ने विरोध किया। एक दिन रात को जब कुलदीप उसके घर वोट मांगने आया तो अर्पण ने दरवाजा नहीं खोला और रात में घर आने से मना कर दिया। बस तभी से कुलदीप उससे रंजिश रखता है। आए दिन गुंडों से पिटवाता है और उसी पर इल्जाम लगा देता है।
अर्पण ने गांव के कुलदीप प्रधानए रस्म और मूलचंद के बेटों व परिवारजनों पर खुद पर गोली चलवाने का आरोप भी लगाया है। कहा कि कुछ दिन पहले इन लोगों ने उस पर गोली चलाई तब वो पड़ोसी रामअवतार शर्मा की छत से कूदकर भागा। जभी से इनसे बचकर भागाए भागा फिर रहा है। घर नहीं जाता। कभी ट्यूबवेल पर सोता है कभी कहीं और रहता है। ये लोग उसे सोशल मीडिया पर और फोन पर मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts