कोहरे से राहत लेकिन शीतलहर से कंपकंपी छूटी


मेरठ। कोहरे ने सोमवार सुबह राहत दी, लेकिन शीतलहर से कंपकंपी छूट रही है। दोपहर के समय धूप निकलने के आसार नहीं हैं। रविवार को शाम ढलते ही सर्दी का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जोर पकड़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह से ठंड में राहत नहीं है। लगातार बढ़ती ठंड से शहरवासी हलकान हैं। सुबह और रात में पड़ रहा कोहरा परेशान कर रहा है।
रविवार की अपेक्षा आज सोमवार को कोहरे का असर सुबह के समय हल्का दिखाई दिया। जिस कारण से नौ बजे तक अच्छी धूप निकल गई। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री व रात का न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ठंड का असर तेज चल रहा है, लेकिन हवा के चलने के साथ अभी वायु गुणवत्ता सूचकांक में राहत रहेगी। पिछले चार दिन से मेरठ का एक्यूआई 200 से नीचे चल रहा है, हालांकि शनिवार को मुजफ्फरनगर का सबसे ज्यादा रहा है। मेरठ का 156 और मुजफ्फरनगर का 328 और गाजियाबाद का 276 दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts