आरवीसी में दिखा तेंदुआ,वीडियो सामने आया वन विभाग नहीं कर रहा पुष्टि

 मेरठ।  शहर में एक बार फिर तेंदुए के आने की आहट सुनाई पड़ रही है। मेरठ आरवीसी सेंटर में तेंदुए का घूमते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो आरवीसी सेंटर का बताया जा रहा है। वीडियो रात का है। इसमें तेंदुआ कैंपस में घूम रहा है। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
आरवीसी में जहां पर तेंदुआ देखा गया वहां पर कुत्तों की ट्रेनिंग से संबंधित विभाग है। सीसीटीवी  फुटेज में तेंदुआ रात में सड़क पर खड़ा होकर शिकार की टोह लेता नजर आ रहा है। कोहरा भी नजर आ रहा है। सेंटर के अधिकारियों ने वन विभाग को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। सीसीटीवी फुटेज गुरुवार की बताई जा रही है। वन विभाग 72 घंटे बीतने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।वीडियो मेरठ का ही है या नहीं इसकी पुष्टि अभी तक वन विभाग ने नहीं की है। यह दूसरी बार है जब आरवीसी सेंटर में तेंदुआ आने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि आरवीसी और आसपास के क्षेत्र में वन कर्मियों से कांबिंग कराई जा रही है। कैमरे भी लगाए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts