महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर प्रदर्शन उग्र

बस पर बरसाए पत्थर, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
बेलगावी (एजेंसी)।
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन ने बेलगावी में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया।
रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने बेलगावी के बेगेवाड़ी में महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव किया। इस दौरान कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी भी की। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्नाटक पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
वहीं, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात की और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेलगावी के निकट बेगेवाड़ी में हुई घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई है। सीएम बोम्मई ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फडणवीस को आश्वासन दिया है कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts