बहादुर बेटी रिया को दीवान ग्रुप लेगा गोद

बदमाशों से बचाए थे दादी के कुंडल
 मेरठ।  लालकुर्ती में बदमाशों से भिड़कर दादी के कुंडल बचाने वाली बेटी रिया को दीवान वीएस गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशंस गोद लेगा। संस्थान के प्रबंधकों ने रिया की आगे की पढ़ाई का सारा खर्चा स्वयं वहन करने का फैसला लिया है।
गु्रप के मीडिया सलाहकार यालिश हाशमी ने बताया कि दीवान गु्रप की सीईई श्रुति अरोड़ा रिया को गोद ले रही हैं। रिया दीवान गु्रप के किसी भी कोर्स में निशुल्क उच्च शिक्षा हासिल करेंगी। रिया की स्टेशनरी, पढ़ाई का सारा खर्च संस्थान देगा। मोदीनगर से नियमित रुप से मेरठ आने जाने के लिए बस की सुविधा भी रिया को संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही है। सत्र 2023 में रिया को संस्थान में ढाई लाख रुपए की फीस तक वाले कोर्स में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।संस्थान में शुक्रवार 30 दिसंबर को समारोह का आयोजन कर इसकी घोषणा भी की जाएगी।
रिया ने बताया था मैं अपनी दादी संतोष के साथ लालकुर्ती मेरठ में चाचा के घर आई थी। हम बस से बेगमपुल पैठ पर उतरे। पैदल ही लालकुर्ती की तरफ जा रहे थे। जब हम आ रहे थे तभी वो बदमाश हमारा पीछा कर रहे थे। लेकिनए हमने ध्यान नहीं दिया। पहले वो दोनों खड़े होकर बात कर रहे थे। बाद में हमारे पीछे आ गए।जैसे ही हम गली में मुड़े तो एक बाइक से उतरा और दादी के कानों के कुंडल झपट लिए। तब मैं उसके पीछे भागी एक कुंडल तो मेरे हाथ में आ गया। लेकिनए एक कुंडल उसके हाथ में ही चला गया और वो भाग गया। इसके कुछ देर बाद पुलिस आई। बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts