अभिषेक पांडे बने मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष

मेरठ । बुलंदशहर में तैनात मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय अब मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। शनिवार देर शाम शासन ने अभिषेक पांडेय के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया।
एमडीए के नए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय 2015 बैच के आईएएस अफसर हैं। गोरखपुर आवास विकास कालोनी शाहपुर के रहने वाले हैं। अभिषेक पांडेय ने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज में 31वां स्थान प्राप्त किया था। अभिषेक पांडेय के पिता रमेश चंद्र पांडेय पेशे से इंजीनियर हैं। छोटा भाई आशीष इंजीनियर है। अभिषेक ने 2012 में आईआईटी रुड़की से बीटेक किया। इसके बाद इनका सेलेक्शन टाटा स्टील में हो गया, लेकिन नौकरी छोड़कर वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए। पहले ही प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल कर ली। मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनने से विकास में तेजी से गति आएंगी।
बता दें मेरठ विकास प्राधिकरण के मृदुल चौधरी के स्थानान्तरण होने के बाद मेरठ के दीपक मीणा बतौर कार्यवाहक के रूप में एमडीए के उपाध्यक्ष का भार देख रहे थे। बुलंदशहर से स्थानान्तरण होकर आ रहे अभिषेक पांडे काफी तेजतर्रार अधिकारी माने जाते है। बुलंदशहर मे सीडीओ  के पद रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य कराए है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts