दूषित पानी पीने से बीमार हुई महिला की मौत

 मेरठ। शनिवार को दूषित पानी पीने से सरधना की एक 65 वर्षीय महिला की मेडिकल कालेज में मौत हो गयी। इस मामले में जिला प्रशासन ने चुप्पी साध ली है।  

 सरधना के चमारान निवासी रेखा को दूषित पानी पीने से संक्रमित होने पर सीएचसी सरधना में भर्ती कराया गया  था। तबियत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उसकी मौत हो गयी। मेडिकल कालेज की ईएमओ श्वेता शर्मा ने बताया  सरधना निवासी एक महिला को सीएचसी सरधना से मेडिकल कालेज मेंभर्ती कराया गया था। महिला हाइपरटेंशन, बीपी  और शुगर जैसी बीमारियों से संक्रमित थी। वही डिवीजनल सर्विलांस अधिकारी डा अशोक तातियान ने बतया कि रेखा को उल्टी दस्त के कारण संक्रमण ज्यादा फैल गया था। इसके कारण उसकी किडनी पर असर पडा। जिसके कारण उसकी हालत खराब होती चली गयी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

 बता दें सरधना में दूषित पानी की सप्लाई के दौरान दर्जनों लोगों की तबियत बिगड गयी थी। इस मामले में जिलाधिकारी से लेकर स्वास्थ्य विभााग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts