सीडीओ की अध्यक्षता में हुई सोलर प्रकोष्ठ की बैठक
घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाये जाने हेतु महत्वाकांक्षी योजना संचालित.सीडीओमेरठ।यूपीनेडा, मुख्यालय लखनऊ के पत्र के क्रम में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में सोलर प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई।
सीडीओ ने बताया कि ऑन ग्रिड सोलर रूफ टॉप योजनान्तर्गत यूपीनेडा, मेरठ द्वारा घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाये जाने हेतु महत्वाकांक्षी योजना संचालित है योजना के अन्तर्गत 14588.00 रुपये प्रति किलोवाट 3 किलोवाट तक, 4 किलोवाट से 10 किलोवाट तक 7294.00 रुपये प्रति किलोवाट भारत सरकार का एवं 15000.00 रुपये प्रति किलोवाट अधिकतम रूपये 30000.00 राज्य सरकार का अनुदान देय है। वर्तमान में यूपी नेडा मुख्यालय द्वारा 146 वेंडर्स को पंजीकृत किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु परियोजना प्रभारी यूपीनेडा, विकास भवन, मो नं0 9415609062 से सम्पर्क कर सकते है।
इस अवसर पर परियोजना प्रभारी, यूपीनेडा मेरठ,बागपत प्रमोद भूषण शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल मेरठ एसके वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल. एके सिंह, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड.2 एके वर्मा, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड.2 विपिन कुमार सिंह, अधीशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड.4 संदीप कुमार सिंह, निदेशक मै. सोलर सॉल्यूशन, ग्रुप,निदेशक अतुल कुमार निदेशक मै. ऑस्कॉर्प एनर्जी, मै. स्टार.वे एनर्जी, निदेशक अनुराग शर्मा व मै. अनुरिमा इन्ड. निदेशक राहुल शर्मा उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment