जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी नगर निगम एवं नगर निकायों के सैक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक
मतदान केन्द्रों पर प्रकाश, शौचालय, फर्नीचर सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना करें सुनिश्चितमेरठ । शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में नगर निगम एवं नगर निकायों के सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गयी। बैठक में डीएम ने सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट को आगामी नगर निगम एवं नगर निकाय चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा.निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों पर प्रकाश, शौचालय, फर्नीचर सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों को चिन्हित कर लिया जाये तथा ऐसे बूथो को भी चिन्हांकित कर लें जहां अवांछित तत्वों द्वारा मतदाताओं पर विशेष प्रत्याशी के लिए मतदान करने का दबाव डाला जाता हो।इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, एसीएम संगीता सहित अन्य संबंधित अधिकारी, नगर निगम एवं नगर निकायों के सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment