कार्तिक मेला के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कसी

24 घंटे उपलब्ध रहेंगी आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं
 मेरठ 4 नवंबर 2022 । कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हस्तिनापुर के मखदुमपुर में लगने वाले मेला में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ;सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया मेला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान चार एम्बुलेंस तैनात रहेंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र;सीएसचीद्ध हस्तिनापुर में पांच बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की गयी है।
 डाण् अखिलेश मोहन  ने बताया बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मलेरिया और डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए मखदूमपुर में फॉगिंग के साथ .साथ सोडियम क्लोराइड का छिड़काव कराया जा रहा है।
 जगह.जगह बीमारी से बचाव के पोस्टर व होर्डिंग्स लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया मेले में लगने वाले चिकित्सा शिविर में एक महिला व एक पुरुष चिकित्सक की दो .दो शिफ्ट में ड्यूटी लगायी है। एएनएम व आशा कार्यकर्ता को भी मेले में लगाया गया है।
 उन्होंने बताया मेले के दौरान मच्छर न पनपे इसकी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया मलेरिया डेंगू एवं चिकनगुनिया मच्छर जनित बीमारियां हैं। मलेरिया एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर शाम से लेकर सुबह तक काटता है। डेंगू और चिकनगुनिया एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन में काटता है और कृत्रिम रूप से इकट्ठा हुए साफ पानी में पनपता है।
मच्छरों से बचाव के लिए पानी जमा न होने दें। पानी की टंकी को पूरी तरह ढक कर रखें। नालियों में जलभराव न होने दें; उनकी नियमित रूप से सफाई करें। मच्छर रोधी उपाय अपनाएं। रात में सोते समय नियमित रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts